नई दिल्ली, जून 10 -- अमेरिका का टेक्सास पिछले साल एक सनसनीखेज हत्याकांड से दहल उठा था। यहां नस्लीय तनाव से घिरे मर्डर केस में आखिरकार अदालत का फैसला आ गया है। कॉलिन काउंटी की जूरी ने 19 साल के कार्मेलो एंथनी को 17 वर्षीय ऑस्टिन मेटकाफ की हत्या का दोषी पाया है। जूरी के इस फैसले के बाद अदालत ने कार्मेलो एंथनी को 35 साल जेल की सजा सुनाई है। फैसला आते ही अदालत के बाहर कार्मेलो के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं। घटना 2 अप्रैल 2025 की है। यहां फ्रिस्को के डेविड कुयकेंडल स्टेडियम में एक इंटर-स्कूल रेस ट्रैक कॉम्पीटीशन चल रही थी। तेज बारिश और आंधी के कारण खेल को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। जानकारी के मुताबिक ऑस्टिन मेटकाफ 'मेमोरियल हाई स्कूल' का छात्र था और कार्मेलो एंथनी 'सेंटेनियल हाई स्कूल' का। चूंकि सेंटेनियल स्...