इंदौर, अप्रैल 28 -- राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। कोर्ट के इस फैसले से राजा रघुवंशी का परिवार सदमे है। राजा की मां ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना वह जल्द सीबीआई जांच की मांग करेंगे। इसी के साथ उन्होंने सोनम के बाल पकड़कर उसे मारने की बात भी कही है। उन्होंने कहा, जब उसने इतनी बड़ी साजिश रची तो उसे जमानत मिली कैसे। हमें कानून रे ऊपर भरोसा था कि सोनम को फांसी नहीं तो सजा तो मिलेगी ही। हमें सरकार से यहीं निवेदन है कि हमें इंसाफ चाहिए और सीबीआई जांच चाहिए। हम कोर्ट में भी जाएंगे। वहीं गोविंद के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, गोविंद और सोनम का पूरा परिवार उसके साथ मिला हुआ था। गोविंद ने अंदर ही अंदर शिलॉन्ग में किसी को पैसे खिलाए होंगे और ये सब वहीं से हुआ है। हमें पता ही नहीं ...