नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- मधुबाला 50-60 के दशक की हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रही हैं। मधुबाला ने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। आज भी मधुबाला की खूबसूरती को कोई दूसरी एक्ट्रेस टक्कर नहीं दे पाई है। 14 फरवरी, 1933 को जन्मी मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां देहलवी था। मधुबाला ने बतौर बाल कलाकार अपने करियर की शुरुआत की और फिल्म इंडस्ट्री में छा गईं। पर्दे पर सालों तक राज करने वाली मधुबाला की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनकी जिंदगी में प्यार, फिर जुदाई, शादी और दर्दनाक मौत सब कुछ रहा। लेकिन उनके लिए वो पल मौत से ज्यादा दर्दनाक था जब उनके पति किशोर कुमार ने उन्हें आखिरी वक्त में समय नहीं दिया और उन्होंने खुद को बिल्कुल अकेला महसूस किया।फिल्म के सेट पर हुई थी किशोर से मुलाकात दिलीप कुमार से ब्रेकअप के बाद मधुबाला के ज...