नई दिल्ली, फरवरी 23 -- खबर बिहार के सुपौल से है जहां घर में सो रही मां और बेटी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के बलवा पुनर्वास वार्ड 1 की है। रविवार आधी रात के बाद लगी भीषण आग ने इस परिवार को उजाड़ दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति ने दो शादियां की है। पुलिस का कहना है कि शिकायती आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि रात करीब 2.35 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से पिंटू यादव के फूस के घर में आग की लपटें उठी। आग देखकर लोग दौ़ड़े लेकिन, देखते ही देखते चार घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों में घिरकर पिंटू यादव की 30 वर्षीय पत्नी नीलम देवी और उनकी चार वर्षीय बेटी अंजलि की झुलसने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.