नई दिल्ली, जून 19 -- शेखर सुमन अपने पहले बेटे आयुष को खोने का दर्द कई बार साझा कर चुके हैं। वह और उनकी पत्नी अब तक उस दुख से उबर नहीं पाए। शेखर सुमन को उम्मीद है कि आयुष उनके बेटे अध्ययन का बेटा बनकर वापस आएगा। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उसे याद किया। कहा कि वह अपने दिवंगत बेटे से बात करते हैं। साथ ही यह भी बताया कि कई ज्योतिषी यह बात बोल चुके हैं कि वह वापस आएगा।जब पिता को हुआ बीमारी का शक शेखर सुमन लहरें रेट्रो में बात कर रहे थे। उन्होंने याद किया कि कैसे उन्हें आयुष की बीमारी के बारे में पता चला। शेखर सुमन के पिता डॉक्टर थे। तब उनके पिता को लगा कि उसे कुछ दिक्कत है। शेखर सुमन बताते हैं, 'वह खेल रहा था। उनकी गोद में आकर बैठा। उनकी आदत थी हमेशा पेट छूने की। डॉक्टर्स की आदत होती है शायद। उन्होंने कहा कि शेखर इधर आओ। इसका लिवर थोड़ा बढ़...