उरई, सितम्बर 2 -- UP News: यूपी के उरई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 26 अगस्त की रात घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गांव के ही एक युवक को माल समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में मंगलवार को नया मोड़ तब आया, जब पीड़ित परिवार की बेटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। एक मिनट 32 सेकंड के इस वीडियो में बेटी बोल रही है, 'पकड़ा गया युवक रोहित मेरा प्रेमी है। मैंने उसे गहने दिए थे, उसे छुड़वा दो।' हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ये मामला कोतवाली क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में बेटी ने दावा किया कि उसका गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जनवरी में उसके पिता ने उसके पास मोबाइल पकड़ लिया था। इसके बाद मारपीट की गई। इसपर ...