औराई, फरवरी 8 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में बारात से लौट रहे दो लड़कों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर-पुपरी हाईवे पर मौराहा पुल के समीप की है। मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बेसी निवासी बाइक सवार दो युवकों की इस हादसे में मौत हो गई। मरने वालों की पहचान सोहन पंडित के पुत्र रोशन पंडित (19) और जयकिशोर दास के पुत्र जितेंद्र दास (22) के रूप में की गई है। औराई के घनश्यामपुर पंचायत के मुखिया रामजन्म सोनू और राजकुमार साह ने बताया कि दोनों युवक छह फरवरी को नानपुर के रूदौली गांव बारात गए हुए थे और देर रात घर लौट रहे थे। शनिवार की सुबह दोनों शवों को देखकर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नानपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की। नानपुर थानेदार रुपेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिय...