भागलपुर, जून 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सोमवार की रात में आए चक्रवाती तूफान के बाद मायागंज अस्पताल में जहां 40 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आई भी तो मायागंज अस्पताल में वोल्टेज समस्या आ खड़ी हुई है। इसका खामियाजा मायागंज अस्पताल में संचालित जांच मशीनों को भुगतना पड़ सकता है। रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह ने बताया कि अभी बिजली का वोल्टेज कभी हाई हो जाता है तो कभी बहुत ही लो हो जाता है। हाई-लो वोल्टेज के कारण विभाग में संचालित एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन मशीनों के खराब होने का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं लो होने की दशा में एसी काम नहीं कर रहा है। यह भी पढ़ें- वोल्टेज समस्या से मायागंज अस्पताल की जांच मशीनों की सेहत खतरे में जिससे जांच मशीन विशेषकर सीटी स्कैन मशीन के गर्म होने की समस्या हो रही है। इस समस्या के न...