मथुरा, अक्टूबर 1 -- थाना मगोर्रा के अंतर्गत गांव वोरपा में करंट लगने से युवा किसान की मौत के बाद लोगों द्वारा मथुरा-सौंख रोड पर शव रख जाम लगाने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 50 अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इन्हें वीडियो से चिह्नित कर तलाश कर रही है। बताते चलें कि बुधवार को गांव वोरपा, मगोर्रा निवासी रूपेश चौधरी की खेत पर करंट से मृत्यु हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीणों को आक्रोश भड़क गया। लोगों ने उसके शव को लालपुर नहर के पास मथुरा-सौंख रोड पर रख कर जाम लगा दिया। आरोप है कि इस दौरान कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की। जाम लगने की सूचना पर मगोर्रा थाना पुलिस ने पहुंच कर लोगों को समझा कर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार न हुए। इलाका पुलिस के अलावा गोवर्धन, फरह, हाइवे थाने की पुलिस भी पह...