कटिहार, मार्च 18 -- मनसाही, एक संवाददाता राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के तीन एवं राजद के एक विधायक के द्वारा वोट में शामिल नहीं होने के विरोध में मनसाही के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के झंडे के साथ कजरा चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ऐसे विधायकों को पार्टी से बाहर करने की मांग की और जनता के जनादेश का अपमान करने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी श्वेता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऐसे विधायकों पर जनता दोनों का विश्वास तोड़ने का आरोप लगाया। मौके पर कांग्रेस के मो खुर्शीद उर्फ राजा, सुनील यादव, मजहर आलम, किशोर कुमार आदि कांग्रेस कार्यकर्ता भी साथ थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...