हमीरपुर, अक्टूबर 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। वोट बचाव देश बचाव अभियान के तहत आगामी एक नवंबर को देशव्यापी आंदोलन चलाया जाएगा। यह आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद ही खत्म होगा। क्योकि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर के नाम पर तेरह करोड़ मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का काम किया है।

देशव्यापी आंदोलन की घोषणा राजस्थान के गंगानगर के कांग्रेस सांसद कुलदीप इंदौरा ने शनिवार को अधिवक्ता भवन में पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने देश के 13 करोड़ लोगो को वोट के अधिकार से वंचित कर दिया है। अगर बंगाल की बात करें तो वहां पर एक करोड़ मतदाताओं को मतदान से वंचित किया गया है। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से बात करने का प्रयास किया गया मगर वहां भी बात रखने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वोट चोर...