बांदा, अक्टूबर 3 -- बांदा। गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर बुधवार को बिजलीखेड़ा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता और सपा नेता कुदरत उल्ला खान के संचालन में कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके जीवन और देश के प्रति योगदान को याद किया गया। इसके बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर दो से आठ अक्टूबर तक प्रदेशभर में 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' मना रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और मताधिकार से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- लोकतंत्र की रक्षा के लिए निकलेगा जुलूस- व्यास यादव ...