महाराजगंज, अक्टूबर 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संविधान बचाओ सप्ताह के तहत महराजगंज के नेहरू नगर वार्ड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में वोट बचाओ-देश बचाओ गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने और राष्ट्रगान से हुई।जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के माध्यम से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। कांग्रेस इस मुद्दे को राहुल गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर उठा रही है। यह भी पढ़ें- सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर सात को विरोध मार्च पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और जिला उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया ने ...