वोट नहीं मोदी दिल चोरी कर रहे; बिहार में बोले असम के सीएम हिमंता- राहुल को बांग्लादेश भेज देंगे
पूर्णिया, नवम्बर 4 -- भारतीय जनता पार्टी इन दिनों 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा कर रही है। बिहार के पूर्णिया जिले में इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पहुंचे। पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट नहीं बल्कि दिल चुरा रहे हैं। हिमंता बस्वा सरमा ने यहां मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि हमलोग मिलकर राहुल गांधी को बांग्लादेश भेज देंगे वो वहीं पर चुनाव लड़ेंगे। हिमंता बिस्वा सरमा ने यहां मौजूद लोगों से कहा कि मैं आपलोगों को धन्यवाद देता हूं कि इतनी गर्मी है फिर भी आप लोग यहां मौजूद है। इसके बाद असम के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.