फतेहपुर, दिसम्बर 18 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली के गड़रियन पुरवा में विधानसभा चुनाव 2017 में वोट डाल कर वापस आ रहे अधेड़ की ईंट पत्थरों से कुचल कर हत्या के मामले में कोर्ट ने गुरुवार को दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई।Üसाथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। आरोपी जमानत पर रिहा था। जिसे सजा के बाद जेल भेजा गया। अभियोजन पक्ष की ओर से केस की पैरवी करने वाले शासकीय अधिवक्ता अजय कुमार सिंह व रणधीर सिंह ने बताया कि 23 फरवरी 2017 को गड़रियन पुरवा निवासी हनीफ अहमद की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के बेटे जुबैर अहमद ने केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि पिता मोहल्ले के इम्तियाज अहमद के घर के पास जैसे ही पहुंचे आरोपी अजय कुमार पासी गाली गलौज करने लगा था और फिर ईंट उठाकर उन पर वार कर दिया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जुबैर की तहरीर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.