रिषिकेष, दिसम्बर 9 -- कांग्रेस की ओर से 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में श्यामुपर से भी कार्यकर्ता शामिल होंगे। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में रैली में शिरकत कर उसे सफल बनाने का आह्वान किया। मंगलवार को कांग्रेस के श्यामपुर ब्लॉक कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को लगातार कुचल रही है। देश की आम जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों से कराह रही है, लेकिन सरकार जनता की बात सुनने के बजाय सत्ता के अहंकार में चूर है। अब समय आ गया है कि देश का हर नागरिक अपनी आवाज बुलंद करे और "वोट चोर गद्दी छोड़" का स्पष्ट संदेश दें। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि जनता के भरोसे को तोड़ने व...