मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- शहर के चौमुखापुल स्थित कांग्रेस के महानगर कार्यालय पर सोमवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे दिल्ली के रामलीला मैदान मे आयोजित होने वाली महारैली की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम कुरैशी ने महारैली मे बढ़-चढ़कर भाग लेने एंव रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। जिसमें महानगर से 1000 कांग्रेसियों को रैली में जाने का लक्ष्य तय किया। बैठक में अजय सारस्वत सोनी, नजाकत ठेकेदार, असद मौलाई, फहीम मिर्जा, मुशाहिद चौधरी, कमर सलीम, नदीम उद्दीन कातिब, नदीम अंसारी, पार्षद मोअज्जम अली, भारतीय परवेज इस्लाम, जमीर अंसारी, सोनी सैफी, दानिश कुरैशी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.