गया, अक्टूबर 26 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने सोमवार को एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं। यह संवैधानिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है। मोहन मरकाम ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होनी चाहिए। निर्वाचन आयोग को स्पष्ट करना चाहिए कि मतदाता सूची से कितने नाम हटाए गए, इसके क्या कारण रहे और पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। गरीबों, मजदूरों, प्रवासियों और बुजुर्गों के मताधिकार की रक्षा ...