रांची, अक्टूबर 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर राजनीतिक हमला तेज कर दिया है। वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को कांग्रेस भवन, रांची में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। अभियान की झारखंड ऑब्जर्वर एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के उद्देश्य से 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान शुरू किया है। राहुल गांधी ने साक्ष्यों के साथ वोट चोरी का मुद्दा देश के सामने रखा है, जिस पर गंभीरता से विचार और जवाबदेही तय करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: महारैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी प्रखंड से जिला और प्रदेश स्तर तक...