मुंगेर, मई 14 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सहयोगियों को कमजोर कर और वोट चोरी के सहारे सत्ता पर कब्जा जमाती है। गुरुवार को पटना से भागलपुर जाने के क्रम में बांक में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सरकार की प्राथमिकताएँ राजेश राम ने कहा कि बिहार में चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा गया, लेकिन बाद में उन्हें किनारे कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता में रोजगार, शिक्षा और युवाओं के मुद्दे शामिल नहीं हैं। नीट पेपर लीक और टीआरई शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार युवा विरोधी है। महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर तंज कसते हु...