पटना, मार्च 30 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की NDA सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। इस बार तेजस्वी यादव ने राज्य में बिजली की दरें बढ़ाने पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया है कि सरकारी खजाना खाली है और जो बचा हुआ है उसे भ्रष्ट अधिकारी समेट लेंगे। तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, 'सोमवार को जारी बयान में कहा है कि जदयू-भाजपा ने फिर पलटी मारी। चुनावों के वक्त मुफ़्त 125 यूनिट फ़्री बिजली देने का वादा कर चीटर मीटर वाले महज 4 महीने में ही जनता को लूटने वाले अपने असल रंग में लौट आए। अब बिहार में शाम 11 बजे तक सर्वाधिक खपत वाले 6 घंटे बिजली बिल 8.10 रूपये प्रति यूनिट, रात्रि 11 बजे से सुबह के 9 बजे तक यानि 10 घंटे तक 7.10 रुपए और फिर शेष 8 घंटे 5.94 Rs. प्रति यूनिट आपकी जेब...