सीवान, जनवरी 27 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस को संबोधित करते हुए जिला भूमि बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने वोट के महत्व के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। पीजीआरओ इस्तेयाक अहमद अंसारी ने विगत विधानसभा चुनाव में बीएलओ द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की चर्चा की। कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयास से अल्प समय में सफलतापूर्वक मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सफलतापूर्वक संपर्क किया गया। इसके लिए सभी बीएलओ बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिला स्तरीय पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, विभिन्न प्रखंडों के बीएलओ, युवा मतदाता व अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...