वोट का अधिकार बचाने के नाम पर किया गया राजनीतिक ड्रामा-भाजपा
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भाजपा ने गांधी जयंती पर जंतर-मंतर और मुंबई में वोट का अधिकार बचाने के नाम पर हुए प्रदर्शन को राजनीतिक ड्रामा करार दिया है। साथ ही इसे लेकर आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि यह प्रदर्शन लोकतंत्र की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि आप की पंजाब में खो रहे जनाधार को छुपाने की कोशिश है। उनकी सरकार की नाकामी, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था की विफलता से ध्यान भटकाने के लिए यह सर्कस किया जा रहा है। इसमें कोई आम आदमी शामिल नहीं हुआ। मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आप ने वाम दलों के साथ बिना अनुमति के कार्यकर्ताओं को जुटाकर ट्रैफिक जाम किया और मेट्रो बंद करवाई। निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में 10 साल तक भ्रष्टाचार और शराब घोटाला करने वाले लोग अब चुनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.