हरदोई, अप्रैल 14 -- सवायजपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलयों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम रूप से तैयार मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद धीरे-धीरे बीएलओ की कारस्तानी उजागर हो रही है। सोमवार को सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के अमिरता गांव निवासी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनका वोट गांव की ही बीएलओ सीमा सिंह ने काट दिया है। उनके मकान संख्या 22 में 2 अन्य लोगों के नाम जोड़ दिए हैं। मंगलवार को आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशित हुई तो प्रशासन हरकत में आया। जांच में पाया बीएलओ ने झोल किया है। सवायजपुर एसडीएम मयंक कुंडू ने बताया कि संतोष कुमार सिंह का वोट बनवाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- एसआईआर अभियान के दौरान भरा फॉर्म, अब आया प्राप्ति का मैसेज संबंधित बीएलओ को तीन दिन का समय दिया गया है। वह अपना तय समय म...