भागलपुर, मई 31 -- गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह के उच्च माध्यमिक विद्यालय काशिल में रात्रि प्रहरी पद के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया शनिवार को प्रखंड कार्यालय में की गई। इस पद के लिए कुल दस उम्मीदवारों ने आवेदन दिया था। नियुक्ति की प्रक्रिया वोटिंग के माध्यम से की गई। जिसमें विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने वोट के माध्यम से चयन प्रक्रिया पूरी की। जिसमें संदीप सिंह को तीन मत मिले, जबकि चंद्रशेखर कुमार को एक मत प्राप्त हुआ। वहीं समिति के पदेन सदस्य बीडीओ एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने वोटिंग प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मेरा परिवार इस विद्यालय का भूमि दाता है। यह भी पढ़ें- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अम्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग 4 जून से जमीन देने के समय यह तय हुआ था कि विद्यालय में स्थानीय ...