आजमगढ़, मई 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। महाराजगंज थाना क्षेत्र में वोटर सत्यापन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में सगे भाई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ महराजगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। खंड विकास अधिकारी महाराजगंज के निर्देश पर वोटर लिस्ट सत्यापन का कार्य हो रहा है। सत्यापन के दौरान जय सिंह, रामप्रीत पटेल, संतराम पटेल, रामकिशन, शिवम शुभम मौके पर आ गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने दूसरे पक्ष के गोरखनाथ और उसके भाई अशोक को गालियां देते हुए लाठी डंडे से जमकर पिटाई शुरू कर दी। इस हमले में गोरखनाथ और उसका भाई अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों भाइयों को लोगों की मदद से एंबुलेंस से अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। महराजगंज थाने की पुलिस ने पीड़ित गोरखनाथ की तहरीर...