लखनऊ, जनवरी 9 -- रविदास मेहरोत्रा ने लगाया पक्षपात का आरोप, दर्ज कराई आपत्ति लखनऊ प्रमुख संवाददाता एसआईआर अभियान के दौरान सपा के विधायक रविदास मेहरोत्रा के भाई और भतीजे का नाम ही वोटर लिस्ट से कट गया। विधायक ने इस पर नाराजगी जताई है। दोनों का गणना प्रपत्र भर कर बीएलओ को दिया गया था। रविदास मेहरोत्रा लखनऊ मध्य विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान अलीगंज में रहने वाले उनके भाई राजीव दास मेहरोत्रा और भतीजे आयुष मेहरोत्रा ने भी गणना प्रपत्र भरा था। उनका बूथ अलीगंज मॉन्टेसरी में था। परिवार में कुल पांच सदस्य हैं। सभी ने समय पर गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को दिया था। इसके बाद जब ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई तो भाई और भतीजे के नाम कट चुके थे। विधायक का आरोप है कि बीएलओ ने जानबूझ कर दोनों के नाम काटे क्योंकि उन्होंने ब...