मैनपुरी, जून 22 -- ग्राम सभा समान के गांव रेचंदा के दर्जनों ग्रामीणों ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। आरोप है कि उनकी ग्राम सभा में कुल 39 गांव शामिल हैं। उनके पैतृक गांव रेचंदा से बिना किसी पूर्व सूचना के 100 से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब कर दिए गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान हुई इस लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट से नाम कटने पर तहसील पहुंचे रेचंदा के ग्रामीण ग्रामीणों ने एसडीएम गोपाल शर्मा से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि हटाए गए नामों का तुरंत भौतिक सत्...