कन्नौज, जनवरी 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के भगवंतपुर में ग्रामीणों ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) कौशल किशोर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उन्होंने मनमानी करते हुए लगभग सौ जीवित लोगों को मृत घोषित कर वोटर लिस्ट से उनके नाम हटा दिए। इससे लोगों को मतदान के मौलिक अधिकार से वंचित करने और संविधान को चुनौती देने का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डॉ.चंद्रकांत यादव और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद गुरुवार को ग्राम भगवंतपुर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की, उनका दर्द सुना और समस्या को समझा। सपा नेताओं ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि बीएलओ कौशल किशोर पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने बताया कि गांव के जगमोहन सिंह, रामवीर सिंह, भगवान दास, दिलीप कुमार,...