भदोही, मई 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मतदाता सूची में सुधार की मांग को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने डीएम को संबोधित पत्रक सौंपा। उन्होंने मतदाता सूची से नाम काटने और डुप्लीकेट नाम जोड़े जाने के मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि औराई, ज्ञानपुर और भदोही तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कई मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। वहीं, तमाम ऐसे नाम मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए हैं, जिन्हें फर्जी बताया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान लगातार दावा किया गया था कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए और फर्जी नाम जोड़े गए हैं। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के...