रांची, अक्टूबर 19 -- झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावा-आपत्ति की प्रक्रिया जारी है। अब तक नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 के जरिए 8,43,063 आवेदन डिजिटाइज किए जा चुके हैं। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से 21,974 आवेदन और आपत्तियां दर्ज की गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 18 अक्टूबर को जारी बुलेटिन के अनुसार, फॉर्म-8 के जरिए नाम, पता समेत अन्य विवरणों में सुधार और स्थानांतरण के लिए 5,35,865 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं। 17 अक्तूबर को फॉर्म-6 के 4,977, फॉर्म-7 के 359 और फॉर्म-8 के 2,230 आवेदन डिजिटाइज किए गए। वहीं, फॉर्म-6ए के तहत कोई नया आवेदन डिजिटाइज नहीं हुआ। इस फॉर्म के जरिए अब तक कुल 119 आवेदन डिजिटाइज किए गए हैं।मतदाता सूची में 31 अक्टूबर तक सुधार का मौ...