नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी की मतदाता सूची में एक के बाद एक निकल रहीं गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। राजनीतिक दलों व सोशल मीडिया के माध्यम से मिल रहीं गड़बड़ियों का निस्तारण करने और आगे पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त व डीएम की भी जिम्मेदारी व जवाबदेही तय कर दी गई है। अब उन पर भी कार्रवाई होगी। कंप्यूटर सहायकों से मतदाता फॉर्म की फीडिंग कराने पर रोक लगा दी गई है। 10 अप्रैल को एसआईआर की सूची जारी होने के बाद अभी तक फीड किए गए मतदाता फॉर्मों की जांच की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को लेकर सभी मंडलायुक्तों व डीएम को सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ ने कहा कि मतदाता सूची पुनर...