औरैया, फरवरी 3 -- औरैया, संवाददाता। समाजवादी पार्टी जनपद औरैया के ब्लॉक औरैया के बीएलए, बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और जोनल प्रभारियों की एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण बैठक रॉयल सिटी गार्डन, औरैया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि एसआईआर का कार्य अब अंतिम चरण में है। ऐसे में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह मतदाता सूची का गहन अध्ययन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं के नाम सूची में छूट गए हैं, उन्हें शेष बचे समय में तत्काल जुड़वाया जाए। साथ ही जिन मतदाताओं को नोटिस जारी हुए हैं, उनका समय से जवाब दिलवाया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से प्रारूप-7 क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.