प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज। एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृतक) मतदाता के मामले में प्रयागराज लखनऊ के बाद दूसरे स्थान पर है। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि लखनऊ के बाद प्रयागराज ही वो जिला है जहां की वोटर लिस्ट से सर्वाधिक मतदाताओं के नाम कटे हैं। मंगलवार को प्रकाशित आलेख्य के मुताबिक एएसडी श्रेणी में सर्वाधिक 12 लाख 138 मतदाता लखनऊ में कम हुए हैं जबकि प्रयागराज में 11 लाख 56 हजार 305 मतदाता कम हुए हैं। इलाहाबाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 41.98 फीसदी वोटर कट गए। इस विधानसभा क्षेत्र की सूची लगभग आधी रह गई है। वहीं इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 33.83 फीसदी वोटर कम हो गए। तीसरे नंबर पर इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां पर 29.94 फीसदी वोटर कम हो गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...