पाकुड़, फरवरी 22 -- पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को लेकर कमर कस ली है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उन्होंने पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्त सुरक्षाबलों और पुलिस पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण ब्रीफिंग दी। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी सुरक्षाबलों को मुस्तैद रहने और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है। पुलिस केंद्र में आयोजित इस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने जवानों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। मतदान केंद्रों पर तैनात बल को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने और वरीय अधिकारियों को तुरंत सूचित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.