पलामू, जुलाई 4 -- मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले के एक दिवसीय दौरे के क्रम में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के राजू ने मेदिनीनगर में एसआईआर और अन्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। मेदिनीनगर सिटी के शाहपुर स्थित कोयल व्यू होटल परिसर में जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारी व प्रमुख कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में के राजू ने कहा कि केवल बैठक करने से कुछ नहीं होगा, वोटरों तक पहुंचे, उनसे जुड़ें तभी पार्टी सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को अपना दायित्व समझना होगा तभी पार्लियामेंट में पलामू से कांग्रेस का कार्यकर्ता पहुंच सकेगा। यह मिलकर काम करने से ही संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को भी अपनी जिम्मेवारी को समझना होगा। प्रदेश प्रभारी न...