मैनपुरी, जनवरी 22 -- भाजपा कैंप कार्यालय पर गुरुवार को एसआईआर को लेकर बैठक हुई। भोगांव विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री ने विधानसभा के कार्यकर्ताओं को एसआईआर के कार्य में जुटने का आवाह्न किया। कहा कि जिन मतदाताओं को नोटिस मिले हैं उन्हें साक्ष्यों के साथ सुनवाई स्थल पर पहुंचाने में मदद करें। साथ ही युवाओं का फार्म-6 भरवाएं। उन्होंने कहा कि एसआईआर सभी के लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा इसको लेकर पहले से ही पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर चुकी है। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर चेक कर लें कि किनके वोट नहीं बने हैं। किसकी मैपिंग नहीं हुई या फिर जिन्हें आयोग की ओर से नोटिस मिले हैं, उनका सहयोग करें। उनके साक्ष्य उपलब्ध कराकर वोट सूची में शामिल कराने में मदद करें। भोगांव चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ता मतदाताओं को वोटर ...