महाराजगंज, दिसम्बर 7 -- महराजगंज, निज संवाददाता। एसआईआर अभियान में रविवार अपराह्न दो बजे तक 1 लाख 12 हजार 678 मतदाता वोटरलिस्ट से पलायन हो चुके हैं। इनका नाम एक से अधिक जगह की मतदाता सूची में नाम था। दो जगह से गणना प्रपत्र भरने पर एफआईआर की चेतावनी के बाद यह मतदाता अपने स्थायी पते के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए वहां से गणना प्रपत्र भरे हैं। मतदाता सूची को शुद्ध कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान में कई चौंकाने वाले अपडेट सामने आ रहे हैं। एसआईआर में परमानेंटली शिफ्टेड यानी स्थायी रूप से दूसरे जनपद या राज्य में बस चुके मतदाता अब सूची से बाहर होने की प्रक्रिया में हैं। निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 19 लाख 92 हजार 459 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 19 लाख 91 हजार 383 को बीएलओ ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया...