वोकेशनल में दाखिले के लिए जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। विवि प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है। विवि के सीसीडीसी प्रो. रजनीश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही इसके बारे में फैसला किया जाएगा।वोकेशनल की पहली मेरिट लिस्ट में 2600 छात्रों के नाम जारी किए गए थे। इसके आधार पर करीब 1800 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। पहली लिस्ट में शामिल छात्रों के दस्तावेज की जांच सख्ती के साथ करने का निर्देश सीसीडीसी ने सभी प्राचार्यों को दिया था। बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स के लिए तीन हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।उधर, लॉ में नामांकन के लिए आवेदन करने को 24 सितंबर तक का समय है। आवेदन के बाद विवि प्रशासन तय करेगा कि लॉ में प्रवेश परीक्षा से दाखिला होगा या मेरिट के आधार पर दाखिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.