पलामू, जून 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। एनएसयूआई ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) की नामांकन अधिसूचना में वोकेशनल कोर्स को आईपीएस (इंस्टीच्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज )व्यवस्था के अंतर्गत संचालित करने के निर्णय का विरोध किया है। एनएसयूआई ने गुरुवार को डीएसडब्ल्यू डॉ एसके पांडेय को मांग पत्र सौंपा और निर्णय को छात्र, शिक्षक एवं महाविद्यालय हितों के प्रतिकूल बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

विरोध का कारण एनएसयूआई के कॉलेज अध्यक्ष ऋशु राज दुबे ने कहा कि वर्षों से संबंधिक कॉलेजों के माध्यम से वोकेशनल कोर्स का सफल संचालन किया जाता रहा है। नई व्यवस्था के तहत महाविद्यालयों की भूमिका केवल स्टडी सेंटर तक सीमित कर दी गई है, जिससे छात्रों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अभी तक कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा...