भागलपुर, सितम्बर 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने विभिन्न वोकेशनल कोर्सों के परीक्षा फार्म भरने की तिथि सोमवार को जारी कर दी है। इनमें बीबीए, बॉयोटेक और बीएससी आईटी कोर्स शामिल हैं। इन कोर्सों के पार्ट थ्री (सत्र : 2023-26) का परीक्षा फार्म मंगलवार से 28 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के भरा जाएगा, जबकि विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म 29 और 30 सितंबर को भरा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा ने बताया कि तय तिथि को परीक्षार्थी अनिवार्य रूप से फार्म भर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...