मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में बुधवार को वोकेशनल की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। सीसीडीसी प्रो. मधु सिंह ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट में 1273 छात्रों का दाखिला हुआ। पहली मेरिट लिस्ट में 2100 विद्यार्थियों के नाम थे। दूसरी मेरिट लिस्ट में 348 विद्यार्थियों के नाम हैं। जिन छात्रों ने पहली मेरिट लिस्ट में नामांकन नहीं लिया है, उन्हें दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिला पूरा होने के बाद मौका दिया जायेगा। दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए दाखिला 17 से 20 जुलाई तक होगा। दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद ऑनस्पाट नामांकन का भी मौका दिया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...