मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स की दूसरी मेरिट लिस्ट एक से दो दिनों में जारी की जाएगी। सीसीडीसी प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि लिस्ट तैयार हो गयी है। जारी करने की प्रक्रिया की जा रही है। समर्थ पोर्टल से जारी की जाएगी। पहली लिस्ट में 2600 छात्रों के नाम थे। लॉ में भी दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सीसीडीसी ने बताया कि लॉ में आवेदन की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...