मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मुजफ्फरपुर। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल ने बीआरएबीयू प्रशासन को पत्र लिखकर वोकेशनल कर्मियों के मामले में जवाब मांगा है। वोकेशनल कोर्स में कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों ने अपनी सेवा नियमितीकरण के लिए उच्च न्यायालय में गुहार लगायी थी। न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए प्रथम आदेश में विवि प्रशासन से इस मामले में जवाब जमा करने को कहा था। वोकेशनल कर्मियों ने अवमाननावाद भी दाखिल किया था। निदेशक ने उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में विवि प्रशासन से जवाब मांगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.