मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के वोकेशनल कर्मियों के मामले में पटना हाईकोर्ट ने विवि प्रशासन से जवाब मांगा है। 27 वोकेशनल कर्मियों ने नियमितीकरण के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। वोकेशनल कर्मचारी संघ के सचिव उज्ज्वल कुमार ने बताया कि ये कर्मी लगभग 25 वर्षों से नियमित सेवा दें रहे हैं। विश्वविद्यालय की ओर से उक्त कर्मियों का पूर्व से पद सृजित हुआ है। इसमें एक तृतीय वर्ग, एक चतुर्थ वर्ग एवं एक सफाई कर्मी हैं। कर्मी अपनी सेवा नियमितीकरण के लिए सैकड़ों आवेदन विवि प्रशासन को दे चुके हैं। विवि प्रशासन से न्याय नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट ने विवि प्रशासन से जवाब मांगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...