विकासनगर, नवम्बर 19 -- भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को चकराता में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। वोकल फॉर लोकल, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही हैं। मुख्य वक्ता भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने कहा कि यह अभियान सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जन-जन से जुड़ने और योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास है। संकल्प का अर्थ है दृढ़ निश्चय। जब यह राष्ट्र आंदोलन का रूप लेता है तो इसका उद्देश्य केवल आंकड़ों या घोषणाओं तक सीमित नहीं रहता बल्कि जीवन में ठोस बदलाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.