नई दिल्ली, अगस्त 22 -- वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलना तो आसान हो जाता है। लेकिन ज्यादातर लोगों की एक ही समस्या होती है कि इसमे कपड़े धुलने के बाद काफी सिकुड़ जाते हैं और साथ ही एक दूसरे से चिपके रहते हैं। ऐसे में वायरल हैक आपकी मदद कर सकता है। जिससे कपड़े आपस में चिपककर रगड़ नहीं खाएंगे और एक दूसरे से अलग ही बने रहेंगे। दरअसल, इन दिनों वॉशिंग मशीन में एल्यूमिनियम फॉइल की बॉल डालने का हैक वायरल हो रहा है। जिससे कपड़ों में चमक बनी रहती है और वो आपस में चिपकते नहीं है।वॉशिंग मशीन में एल्यूमिनियम फॉइल को डाल रहे लोग एल्यूमिनियम फॉइल को लपेटकर एक छोटी टेनिस बॉल के बराबर बॉल बनाकर उसे वॉशिंग मशीन में कपड़ों के साथ डाल दिया जाता है। यहीं नहीं इसे लोग ड्रायर में भी डाल दे रहे हैं। अगर कपड़े ज्यादा है तो दो से तीन बॉल भी डाली जा सकती है। सबसे खास बात...