पटना, जनवरी 3 -- गांधी मैदान थाना क्षेत्र में एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है, जहां 'कपड़ा धोने वाला' नाम की एक वॉशिंग कंपनी ने फ्रेंचाइजी और मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर लोगों को लाखों का चूना लगा दिया। इस ठगी के शिकार हुए चार निवेशकों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी के एमडी राहुल कालरा और उनके साथियों- अचिन कालरा, अनिल कालरा और रंजीत कुमार झा ने मिलकर उनके साथ धोखा किया है। ठगी का यह खेल काफी शातिराना तरीके से खेला गया। पहले तो इन जालसाजों ने फ्रेंचाइजी फीस के नाम पर पांच-पांच लाख रुपये वसूले। इसके बाद बिजनेस बढ़ाने और विस्तार करने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में करीब 44 लाख 40 हजार रुपये और जमा करवा लिए। पीड़ितों में विजय कुमार गुप्ता, समीर गुप्ता, अभिषेक आनंद और कुणाल सिंह शामिल हैं। इनमें सबसे ज...