महाराजगंज, फरवरी 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला स्टेडियम में नेहरू युवा केन्द्र की देखरेख में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जयसवाल एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र खरवार ने संयुक्त रूप से किया। खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबॉल खेल में ब्लाक मिठौरा की टीम ने सदर ब्लाक टीम को हरा दिया। इसी क्रम में कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में मिठौरा की टीम विजेता रही। उपविजेता परतावल टीम के खिलाड़ियों को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में करीना प्रथम, प्रियंका वर्मा को द्वितीय, उमाशनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शुभम शर्मा को प्रथम, विवेक कसौधन को द्वितीय, मोनू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समापन अवसर पर जिला पंच...