सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा आयोजित विधायक खेल स्पर्धा में हुए खेलों में वॉलीबॉल में सरसावा तथा कबड्डी में वेदांता टीम ने अपना परचम लहराया। गांव अघ्याना स्थित आधे अधूरे बने मिनी स्टेडियम में आयोजित खेल स्पर्धा का उद्घाटन विधायक मुकेश चौधरी के प्रतिनिधि प्रोफेसर विकेश चौधरी, एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गांव में छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए इन खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी चाहिए। प्रतियोगिताओं में सब जूनियर 100 मीटर बालक वर्ग में विकास सैनी, अनंत शर्मा, रूद्र तथा अबूबकर ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंशु सैनी, प्रज्ञा व अमृत क्रमशः प्रथम, द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.